संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बरसात से पूर्व तैयारी को लेकर नगरपालिका सतर्क

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425 राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत बरसात से पूर्व तैयारी को लेकर नगरपालिका का सर्तक दिखाई दी और बरसात से पूर्व शहर के बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य रोजाना किया जा रहा है। सफाई के इस क्रम में आज नगर सेठ के कुण्ड के बाहर स्तिथ नाले की सफाई जेसीबी से करवाई । शहर के गिन्दौर दरवाजा के पास स्थित नाले की आज पालिका प्रशासन ने पालिकाध्यक्ष वर्षा जैन के निर्देश पर सफाई कराई। उक्त नाला पिछले कई वर्षों से अनदेखी का शिकार है जिससे इसमें लोगो ने कचरा डालना शुरू कर दिया। धीरे धीरे यह नाला बदबू भी मारने लगा जिससे इसके आसपास रह रहे और व्यापार कर रहे लोगो को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका के पिछले कार्यकाल में कई लोगो ने इसकी शिकायत पालिका में की मगर जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नही दिया। वर्तमान पालिकाध्यक्ष वर्षा जैन ने झालरापाटन को सफाई में नंबर एक और  दुर्गन्ध मुक्त करने का संकल्प लिया है। कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक दिलीप कलोसिया ने बताया कि दो जेसीबी मशीनों द्वारा इस नाले की ...

नगरपालिका से कागजात निकलवाने को लेकर एडवोकेट और पालिका कर्मचारियों में विवाद

चित्र
  फास्ट न्यूज इंडिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल 151127425 : राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत नगर पालिका झालरापाटन में कागजात निकालने को लेकर एडवोकेट मनोज शर्मा व एडवोकेट जावेद अख्तर और नगर पालिका कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। वकील अपने पद का रौब दिखाते हुए अवैध तरीके से कागजात निकालने की मांग करने लगे। जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने आपत्ति जताई तो नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। इस व्यवहार से आहत होकर नगर पालिका प्रशासन ने झालरापाटन थाना अधिकारी श्री जीतेन्द्र सिंह शेखावत को वकील के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्यवाही की मांग की। नगर पालिका प्रशासन ने कार्य बहिष्कार किया और सभी कक्षो में ताला लगा दिया। थाना परिसर में सुलह कराने के लिए एडवोकेट पक्ष भी मौजूद रहा। शिकायत दर्ज करने में सुनील कुमार प्रजापत, विजय शर्मा, शुभम राठोर और राजेश कुमार गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता संदीप काशवानी, वरिष्ठ अभियंता सौरभ गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।  अब सवाल यह है कि क्या बिना किसी प्रक्रिया की पालना के सरकारी विभाग से कागजात निकलवाना सही है। र...