डोर टू डोर सर्वे कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं - संभागीय आयुक्त
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल : राजस्थान के जिला झालावाड़ में जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना एवं जिला अस्पताल व कोविड केयर सेन्टरों में कोविड-19 बीमारी से ग्रसित मरीजों के संबंध मे की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में किया गया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि तीव्र गति से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर सर्वे कार्य पर प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, ग्राम सेवक, एएनएम एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को सम्मिलित कर शीघ्र सर्वे कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश उपखण्ड अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान कोविड के लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को घर पर ही आइसोलेशन में रहने हेतु पाबंद कर उसे चिकित्सकीय परामर्श से दवाइयों का किट एवं उपलब्ध करवाया जाए ताकि जिला चिकित्सालय पर अनावश्यक भार नहीं पड़े। उन्होंने कहा ...