जलियावाला बाग दिवस पर राज्य स्तरीय वेबीनार आयोजित
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयन्ती वर्ष एवं भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को जालियांवाला बाग दिवस के अवसर पर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय वेबीनार आयोजित किया गया। वेबीनार में मुख्यमंत्री सहित उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रोफेसर सतीश राय, शहीद भगत सिंह के भांजे जगमोहन सिंह और महावीर सिंह के पोते ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन से प्रेरणा लेकर रचनात्मक कार्य करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक आमिर खान, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फूल सिंह गुर्जर, जिला समन्वयक एनएसएस डॉ. प्रणव देव, एनसीसी प्रभारी राकेश कुमार मीणा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह मीणा, ऋषिकेश मीणा, स्काउट प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश बैरवा के साथ-साथ लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने मिनी सचिवालय झालावाड़ के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में जिले के दल का प्रतिनिधित्व किया।
इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय के डॉ. विजय मीणा, डॉ चारु लता तिवारी, खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसेडर कृष्णा वर्मा, अलीम बेग उपस्थित रहे। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के छात्रों का नेतृत्व पर्वत सिंह, ललित कारपेंटर, भोलाराम ने किया। कार्यक्रम का संचालन आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के आयुक्त संदेश नायक ने किया। इस दौरान जलियावाला बाग के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें