जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक


फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल : नगर परिषद् के सभापति संजय शुक्ला एवं आयुक्त कमलेश मीणा के निर्देशानुसार नगर परिषद् द्वारा चलाए जा रहे ’नो मास्क नो मूवमेंट’ जन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को आमजन सहित सब्जी व फल-फूल के ठेले वालो को कोरोना से दूसरी लहर के नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई एवं पेम्पलेट बाटे गये। इस दौरान ई-रिक्शा के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के तहत कोरोना से बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार किया गया।

नगर परिषद् आयुक्त ने बताया कि इस दौरान आमजन से अपील की गई कि बिना अनुशासन के हम कोरोना के संक्रमण की चेन को नही तोड़ सकते हैं। इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे। मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साबुन व सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोएं, वेक्सीन जरूर लगवाएं तथा महामारी रेड अलर्ट जनअनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन की पालना करें।

जन जागरूकता अभियान में जिला प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता, सामुदायिक संगठक राजेंद्र महावर, केयर टेकर सोनू कुमार नागर, जगदीश, घांसी लाल, नारायण, कन्हैया, नरेंद्र सिंह, रिजवान, रामप्रसाद, राजेश आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण