इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण

 



फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : कोविड महामारी के अन्तर्गत आज दिनांक 19.05.2021 को लाॅकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार की योजना इंदिरा रसोई के द्वारा जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की पहल को नगरपालिका झालरापाटन द्वारा कदम उठाते हुए कोविड केयर सेन्टर में मरीजों के परिजनो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा दानदाता श्री गिरीराज के द्वारा मजदूरो, कचरा बीनने वाले व जरूरतमंद मजदूरो को इन्द्रा रसोई से करीब 75 भोजन पैकेट वितरित किए। राज्य सरकार के आदेषानुसार इसमें अधिक से अधिक दानदाताओ को प्रोत्साहित कर जरूरतमंदो को लाभ पहुचाना है अतः इसको देखते हुए नगरपालिका द्वारा शहर के संगठनो/संस्थानो/एनजीओ/दानदाताओ से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। साथ ही शहर में त्रिवेणी नगर, मुकेरी मोहल्ला, पुलिस टेªंनिग स्कुल आदि स्थानो पर हाईपोक्लोराईड का छिडकाव किया गया व लोगो को जागरूक करने के लिए आॅटो रिक्षा के माध्यम से कोरोना जिंगल बजाकर पम्पलेट व मास्क वितरित किये गयें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक