राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल :
राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नारद जयन्ती के अवसर पर ,चित्तौड़ प्रान्त से प्रारम्भ हुई पहल के अनुसार नगर पालिका जाकर कोरोना योद्धा सफाई कर्मीयों, पीपली चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं बालचन्द सामुदायिक चिकित्सालय जाकर अपने अपने कक्षों में कार्यरत मेडिकल स्टॉफ का व वहीं मौजूद आशा सहयोगिनी बहनों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया l संघ स्वयं सेवक मनीष जैन चाँदवाड़ ने बताया कि संघ के सदस्य समय समय पर अपनी निस्वार्थ सेवा देने के लिए सदैव तत्पर रहते है और अन्य जो भी पुलिस कर्मी , स्वास्थ्य कर्मी और सफाईकर्मी इस महामारी के समय अपनी सेवाए दे रहे है उनका तहे दिल से सम्मान करते है साथ ही लोगो से अपील करते है कि वे भी सभी कोरोना योद्धाओ का सहयोग करे ताकि इस महामारी से जल्द छुटकारा मिल सके l सम्मान करने की पहल में स्वयं सेवक मनीष जैन चाँदवाड, मुकेश कुमार मंत्री, हरिप्रसाद शर्मा , प्रहलाद पाटीदार, शंकर नागर, इंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे l


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें