क्या बैंक में लगी भीड़ से नहीं होगा कोरोना ?
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान।
झालावाड़ के थाना झालरापाटन अंतर्गत कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गृह विभाग और
जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई प्रयास किये जा रहे है। बाजारों में भीड़ लगने से
रोका जा रहा है । रिटेलर दुकानदारो को लॉकडाउन करके व्यापार करने से रोका जा रहा
है और नियमो की अवहेलना पर चालान भी बनाये जा रहे है । वही दूसरी और बैंकों में
लोग बिना सामाजिक दुरी के भीड़ बनाकर खड़े है। ऐसा ही एक नजारा आज शहर के एक
जिम्मेदार नागरिक ने अपने कैमरे में कैद किया । पंजाब नेशनल बैंक झालरापाटन के
बाहर का ये नजारा देखकर हर किसी के मन में यही सवाल है कि नियम क्या सिर्फ व्यापारियों
के लिए है । अगर कोई ग्राहक किसी दुकान पर दुरी बनाकर और मास्क पहनकर नहीं खड़ा
होता तो दुकानदार का चालान बनता है तो बैंक के बाहर बिना दुरी बनाये खड़े लोगो के
लिए जिम्मेदार कौन ? इनसाइड स्टोरी झालरापाटन से जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें