बिना अनुमति लॉकडाउन में कर रहे व्यापार, प्रशासन ने दिखाई सख्ती
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान। झालावाड़ के थाना झालरापाटन अंतर्गत कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गृह विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर एवं लॉकडाउन में दुकान खोलने पर थानाधिकारी जीतेन्द्र सिंह शेखावत ने शहर के मुख्य बाज़ार में स्थित श्री सिद्धि विनायक ज्वेलर्स को 3 मई तक सील किया , कार्यवाही के दौरान दुकान में ग्राहक नहीं होने से 500 रु. की रसीद बनाई तथा दुकान नहीं खोलने के लिए पाबंद किया । वही शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित ताहेरी प्रोविजन स्टोर को भी 3 मई तक सीज किया एवं दुकान में बिना मास्क के ग्राहक पाए जाने के कारण 5000 रु का चालान बनाया। वहा मौजूद अधिकारीयों ने बताया की ताहेरी प्रोविसन स्टोर मालिक को आज ही सुबह 500 रु. की रसीद बनाकर पाबंद किया गया था इसके बावजूद वो नियमो की अवहेलना करता रहा और लोगो के स्वास्थ्य को जोखिम में डाला। झालरापाटन से जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें