नगरपालिका द्वारा किया गया अंतिम संस्कार में सहयोग, लॉकडाउन उल्लंघन पर की कार्यवाही
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : आज दिनांक 27.04.2021 को पालिका कन्ट्रोल रूम में कोविड-19 से मृत्यु की सूचना मिलने पर राज्य सरकार के आदेशानुसार पुरानी धान मंडी स्थित निवासी का पालिका कर्मियो के द्वारा अंतिम संस्कार में सहयोग किया गया। वही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने/कम करने हेतु पालिका द्वारा तहसील भवन, पुलिस थाना और पालिका को सेनेटाइज किया गया ।
कोविड-19 के बड़ते प्रभाव को देखते हुए नगरपालिका झालरापाटन क्षेत्र में कोरोना गाईडलाईन की पालना ना कर स्वयं की मनमानी कर रहे दुकानदारा सख्त कार्यवाही करते हुए पालिका प्रशासन ने श्रीमान् तहसीलदार झालरापाटन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से पालिका क्षेत्र में कोरोना गाईडलाईन के नियमो का उलघ्घंन करने वाले 04 दुकानदारो की दुकाने लाॅकडाउन अवधि तक सीज कर कुल 11000/-रू जुर्माना किया गया वही प्रातकाल गाईडलाईन का उल्लधंन कर व्यापार करने वाले 05 दुकानदारो से जुर्माना वसूल किया गया। तथा दुकानदारो को प्रषासन के द्वारा सख्ती से पाबन्द किया गया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें