झालरापाटन में आज फिर चालानी कार्यवाही

 


फास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालवाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत आज सुबह स्थानीय थानाधिकारी द्वारा बिना अनुमति खुली हुई दुकानों का चालान बनाया गया।

थानाधिकारी श्री जितेंद्र सिंह शेखावत और पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ श्री अमित कुमार मय जाब्ते के शहर के निरीक्षण के लिए निकले, उन्होंने कोरोना के नियम का पालन न करने वालो की समझाइश की । कुछ खाद्य पदार्थ विक्रेताओ को 2 गज दूरी बनाकर व मास्क लगाकर समान बेचने के लिए तलब किया वही नारायण टाकीज रोड पर बिना अनुमति खुली हुई मुकुट श्रृंगार विक्रेता की दुकान का चालान बनाया ।

प्रशासन जहाँ एक तरफ लोगो को इस भयंकर महामारी में सुरक्षित रखने हेतु प्रयासरत है वही दूसरी और कुछ दुकानदार यथा कपड़ा, बर्तन और जुते चप्पल विक्रेता दुकान बंद होने के बावजूद बाहर शटर लगाकर अंदर समान की बिक्री कर रहे है। कई दुकानदार अपने गोदामो से लगातार खुदरा व्यापार कर रहे है। दूकान मालिको का कहना है की इस वक़्त शादियों के सीजन के चलते ग्राहक फोन करके उन्हें बुलाते है । झालरापाटन में स्थानीय लोगो के साथ आसपास के गावो के लोग शादियों का हवाला देकर बिना नियमो की परवाह किये खरीदी में जुटे है । किसीको ना ही कोरोना का डर है ना ही नियमो की परवाह ।  झालरापाटन से जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण