सनाढ्य समाज की प्रतिभाओं, इतिहास को जीवंत करने का प्रयास - डॉ. अनिल शर्मा
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ के थाना झालरापाटन अंतर्गत प्रदेश स्तर पर उदयपुर से प्रसारित सनाढ्य समाज की त्रैमासिक पत्रिका सनाढ्य सरिता के प्रबंधक संपादक व प्रमुख समाजसेवी डॉ अनिल शर्मा ने कहा कि सनाढ्य सरिता का मूल उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को आगे लाना व इतिहास को जीवंत करना है।
डॉ. शर्मा बुधवार को सनाढ्य समाज झालरापाटन के नृसिह मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। शर्मा ने आवहान किया कि आगामी अंक में झालावाड़ जिले के सनाढ्य समाज व समाज से जुड़ी नामचीन प्रतिभाओ पर प्रकाश डाला जाएगा। उदयपुर से संपादक राजेंद्र प्रसाद सनाढ्य, पंकज सनाढ्य ने भी समाज की एकता पर जोर देते हुए सनाढ्य सरिता पर प्रकाश डाला। इसका सदस्य बनने का ऑनलाइन तरीका भी बताया।
इस अवसर पर सनाढ्य समाज के झालरापाटन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा (एडवोकेट), सचिव श्याम मनोहर शर्मा (अंकल), झालावाड़ के अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज बंधु सत्य प्रकाश शर्मा, नवेंद्र भारद्वाज, बृज बल्लभ शर्मा, दिनेश शर्मा, श्याम मनोहर शर्मा (व्याख्याता), राजेंद्र शर्मा, हरीराज किशोर शर्मा, संजय शर्मा, कमलेश शर्मा, कृष्णमूर्ति शर्मा, सुरेश शर्मा, शिवनारायण शर्मा, घनश्याम शर्मा, यशवंत शर्मा, आदि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें