आयुर्वेदिक काढ़े का किया वितरण




 फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: 

झालावाड़ 26 अप्रेल। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना के निर्देश पर आयुर्वेद विभाग द्वारा मिनी सचिवालय स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियो को कोरोना महामारी से बचाने में उपयोगी रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक क्वाथ का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मनोहरथाना, राजकीय आयुर्वेद औषधालय पनवासा, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय झालरापाटन में रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक क्वाथ एवं शुष्क आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण