हाट बाजार अलग अलग स्थानों पर लगाने के निर्देश
फास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल : झालावाड 09 अप्रेल। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए जारी विशेष गाइड लाइन के तहत जिले के प्रमुख कस्बों में लगने वाले हाट बाजारों में 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ होने पर हाट बाजार को अलग-अलग 2-3 स्थानों पर लगाए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट हरि मोहन मीना ने बताया कि विशेष गाइड लाइन के तहत हाट बाजारो में अधिक भीड़ होने पर हाट बाजार को 2-3 स्थानों पर लगाए जाने की व्यवस्था करें ताकि भीड़ को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि साथ ही कोविड गाइड लाइन के अनुसार मास्क लगाने, सामाजिक दूरी की पालना सुनिश्चित कराई जाए तथा दुकानों को सामाजिक दूरी की पालना करते हुए दूर-दूर लगाए जाने की व्यवस्था भी करें। कोविड गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर हाट बाजार के आयोजन पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश उपखण्ड अधिकारियों को प्रदान किए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें