आज बन्द रहा बाजार, आवश्यक सेवाएं चालू
फास्ट न्यूज इण्डिया / जयन्त पोरवाल : राजस्थान जिला झालावाड़ नगरपालिका क्षेत्र झालरापाटन में जिला कलेक्टर के आदेशानुसार रविवार को सम्पूर्ण लोकडाउन रहा । मुख्य बाजार में कुछ आवश्यक सेवाओ जैसे मेडिकल आदि को छोड़कर सन्नाटा रहा । इस दौरान कुछ मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे । हालांकि लोगो की आवाजाही पर सख्ती नही बरती गई। मेडिकल, पेट्रोल पंप, आटा चक्की, यात्री परिवहन चालू रहे। कोरोना को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों के इतर कुछ लोग अब भी हुजूम बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे गए। झालरापाटन से जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट ।।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें