
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयंत पोरवाल झालरापाटन :- राजस्थान जिला झालावाड अंतर्गत झालावाड़ ए.सी.बी. टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया । झालावाड़ एसीबी ने परिवादी दुर्गा प्रसाद खटीक की शिकायत पर आरोपी सहायक कर्मचारी पी.एच.ई.डी. राम प्रहलाद पुत्र विष्णु लाल पाटीदार और आरोपी हाल अधिशासी अभियंता पी.एच.ई.डी. कार्यालय भवानीमंडी मुकेश कुमार मोड़ पुत्र डालूराम मेहर को 10000 रु. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी मुकेश कुमार मोड़ परिवादी दुर्गा प्रसाद से पिछले 10 माह के सैलरी बिल पास करने की एवज में 13000 रु. रिश्वत राशि की मांग कर रहा था । अन्य आरोपी राम प्रहलाद पाटीदार सहायक कर्मचारी ने परिवादी दुर्गा प्रसाद से 10000 रु. देने पर पिछले 10 माह के सैलरी बिल मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता द्वारा पास करवाने की गारंटी ली । दिनांक 20 अप्रैल को परिवादी ने मुकेश कुमार मोड़ के मोबाइल पर कॉल किया और मुकेश कुमार मोड़ द्वारा रिश्वत राशि आरोपी राम प्रहलाद को देने की बात कही गयी जिसका ए.सी.बी. द्वारा सत्यापन किया गया। दिनांक 22 अप्रैल को आरोपी राम प्रहलाद परिवादी से 10000 रु. रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप हुआ उसके पश्चात पुनः स्पीकर ऑन कर परिवादी दुर्गा प्रसाद ने आरोपी मुकेश कुमार मोड़ को रिश्वत राशि राम प्रहलाद को देने और मुकेश कुमार मोड़ अधिशासी अभियंता द्वारा स्वीकारोक्ति करने पर ए.सी.बी. द्वारा गिरफ्तार किए गए ।
कार्यवाही
करने वाली टीम में श्री भवानी शंकर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्हैया लाल उपनिरीक्षक, श्री गोपाल लाल मुख्य आरक्षक, श्री देवदान सिंह कानि.,श्री शिवराज कानि., श्री पवन कुमार कानि., श्री प्रमेश कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री मो. आफाक कानि., श्री सूरजमल कानि., श्री रतनलाल कानि., श्री हर्ष शर्मा, श्री छोटूलाल कानि. चालक शामिल थे l
श्री भवानी
शंकर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में झालावाड़ ए.सी.बी. ने वर्ष 2021 में अब तक शानदार 6 कार्यवाहियां कर 13 घूसखोरो को रिश्वत लेते हुऐ रंगे हाथो पकड़ा, जो
राजस्थान में सबसे अधिक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें