प्रशासन अलर्ट , कोविड नियमो के उल्लंघन पर हो रही कार्यवाही



 फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : जिला झालावाड़ एवं झालरापाटन में  जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर परिषद आयुक्त झालावाड, तहसीलदार झालरापाटन, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी झालरापाटन तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्दू के निर्देशानुसार श्री अमित कुमार (आईपीएस) सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त झालावाड के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली झालावाड श्री बलवीरसिह सी.आई. व थानाधिकारी झालरापाटन श्री जितेन्द्र सिंह सी.आई. मय टीम व जाप्ता के कस्बा झालावाड व झालरापाटन में जन अनुशासन पखवाडा की पालना करवाने के लिए व चैकिंग कर कोविड-19 की पालना करवाने के लिए दौराने चैंकिग कस्बा झालरापाटन में आराधना साडी के मालिक द्वारा कोविड-19 नियमो की पालना नही करने पर दुकान को सीज किया तथा 10000/ रूपये जुर्माना वसूला तथा दो दुकाने कोविड-19 के नियमों की पालना नहीं करने पर सीज की गई।


झालावाड में नगर परिषद टीम एवं थानाधिकारी थाना कोतवाली झालावाड द्वारा कोविड-19 नियम का उल्लंघन करने पर 05 दुकाने सीज की गई। कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे अनिवार्य फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का प्रयोग आदि के लिए आमजन को माईक में एलान्स कर लगातार जागरूक किया गया व समझाईश की गई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण