गो सेवक लक्ष्मण सिंह सैनी बने सैनी महापंचायत सभा के जिला प्रभारी




फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत गो सेवक लक्ष्मण सिंह सैनी बने सैनी महापंचायत सभा के जिला प्रभारी ।

सूर्यवंशी राष्ट्रीय भगीरथ सेवा समिति सैनी महापंचायत की प्रेस कॉन्फ्रेंस बैठक में  प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय प्रभारी जतिन सैनी बॉक्सर,राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू मूंछ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप कुमार सैनी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी साथ ही कोटा जिला प्रभारी हेमंत सुमन की  उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी ने की। जिसमे कोटा जिला प्रभारी हेमंत सुमन द्वारा  सूर्यवंशी राष्ट्रीय भगीरथ सेना सेवा समिति सैनी महापंचायत से झालरापाटन निवासी गौ सेवक लक्ष्मण सिंह सैनी  को झालावाड़ जिले के जिला प्रभारी पद पर मनोनीत कर समस्त दिशा निर्देश व कार्यभार सौंपा गया है।

सूर्यवंशी राष्ट्रीय भागीरथ सेवा समिति सैनी महापंचायत लगभग कई राज्यो में संचालित है। वही गो सेवक लक्ष्मण सिंह सैनी ने दायित्व पर कहा है कि सोंपे गए कार्यभार व दिशा निर्देश पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा व अपने कार्य को समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से बखूबी से निभाने का वादा किया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण