शहर में कराया सेनेटाईजर का छिडकाव




 

फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत  शहर में लगातार कोविड संक्रमण बडता जा रहा है, कोरोना महामारी से बचाव व ऐतिहायत के लिए गुरूवार को कस्बे के तहसील कार्यालय, बैंकों, व द्वारकाधीश काॅलोनी के साथ कोविड पाॅजिटिव मरिजो के घरो के आस पास सोडियम र्हापोक्लोराईड का छिडकाव किया गया। अधिशाषी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि शहर में अनेक लोग कोविड-19 की चपेट में होने के कारण सोडियम र्हापोक्लोराईड का छिडकाव करवाया जाना आवष्यक हैं। साथ ही कोविड गाईडलाईन का उल्लघन कर व्यापार करने वाले 01 दुकानदार की दुकान सीज की गईं वहीं 02 दुकानदारो पर जुर्माना किया गया तथा सडको पर अनावश्यक रूप से घुम रहे व्यक्तियों को मास्क वितरित कर आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए समझाईश की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण