नगरपालिका से कागजात निकलवाने को लेकर एडवोकेट और पालिका कर्मचारियों में विवाद

 





फास्ट न्यूज इंडिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल 151127425 :

राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत नगर पालिका झालरापाटन में कागजात निकालने को लेकर एडवोकेट मनोज शर्मा व एडवोकेट जावेद अख्तर और नगर पालिका कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। वकील अपने पद का रौब दिखाते हुए अवैध तरीके से कागजात निकालने की मांग करने लगे। जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने आपत्ति जताई तो नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। इस व्यवहार से आहत होकर नगर पालिका प्रशासन ने झालरापाटन थाना अधिकारी श्री जीतेन्द्र सिंह शेखावत को वकील के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्यवाही की मांग की। नगर पालिका प्रशासन ने कार्य बहिष्कार किया और सभी कक्षो में ताला लगा दिया। थाना परिसर में सुलह कराने के लिए एडवोकेट पक्ष भी मौजूद रहा। शिकायत दर्ज करने में सुनील कुमार प्रजापत, विजय शर्मा, शुभम राठोर और राजेश कुमार गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता संदीप काशवानी, वरिष्ठ अभियंता सौरभ गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

अब सवाल यह है कि क्या बिना किसी प्रक्रिया की पालना के सरकारी विभाग से कागजात निकलवाना सही है। राजेश कुमार गुर्जर ने बताया कि वकील रुपए देने की भी बात करने लगे और दस्तावेज नही देने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी।अगर कानून की पालना करवाने वाले ही गैरकानूनी तरीके से कागजात निकलवाने के लिए दबाव बनाने लगे तो कोई ईमानदारी से कैसे काम करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण