कोविड-19 के रोगियों के निवास पर किया औचक निरीक्षण





फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को इस महामारी से ग्रसित रोगियों के होम क्वारेंटाइन में जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें होम क्वारेंटाईन अवधि के दौरान घर पर ही रहने के लिए उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ मुहम्मद जुनैद एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ अमित कुमार द्वारा पाबंद किया गया।
उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताह में तीन बार उपखण्ड कार्यालय के कार्मिकों द्वारा कोविड-19 रोगी को जब तक उसकी मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती एवं नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी वह 15 दिन होम क्वारेंटाइन नहीं रह लेता तब तक उसे होम क्वारेंटाइन में ही रहने के लिए पाबंद करने के लिए उसके निवास पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।
इसी प्रकार चिकित्सा विभाग, संबंधित थानाधिकारी एवं बीएलओ द्वारा प्रतिदिन उसके स्वास्थ्य एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर उसकी रिपोर्ट उपखण्ड कार्यालय को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से ग्रसित रोगी अगर होम क्वारेंटाइन नहीं रहता है तो और बिना मास्क के इधर-उधर घूमता है, ऐसी शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि झालावाड़ शहर में वर्तमान में कोविड-19 के 32 एक्टिव रोगी हैं। उन सभी रोगियों के माध्यम से इस महामारी का प्रसार न हो इसके लिए मंगलवार को रोगियों के होम क्वारेंटाइन निवास हाउसिंग बोर्ड, शुभम सिटी, रूपनगर कॉलोनी, कंचन सिटी, तिलक नगर पर जाकर प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद् एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर होम क्वारेंटाइन में ही रहने के लिए पाबंद किया। इसके साथ-साथ उन्होंने रोगियों के पड़ौसियों एवं रिश्तेदारों को भी सतर्क रहने एवं रोगी द्वारा होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने की शिकायत जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग से करने का आग्रह भी किया।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश बंसल, एसएचओ कोतवाली बलवीर सिंह, नगर परिषद् के कनिष्ठ अभियंता पी.सी. मीणा सहित चिकित्सा विभाग के कार्मिक मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण