शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 22 से 28 मार्च तक
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत होली के त्यौहार से पूर्व खाद्य पदार्थो के प्रभावी नमूनीकरण एवं निरीक्षण हेतु झालावाड़ जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 22 से 28 मार्च 2021 तक चलाया जाएगा।
जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपखण्ड व तहसील क्षेत्रों में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान पूर्ण रूप से संचालित हो तथा इसकी सूचना प्रतिदिन नियमित रूप से एफएसएसए अनुभाग को भिजवाएं। अभियान अवधि में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07432-230646 हैं जिस पर कोई भी व्यक्ति मिलावट के संबंध में सूचना दे सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें