जिला कलक्टर ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

 




फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 प्रदर्शनी में झालावाड़ के जलदुर्ग गागरोन, कोल्वी बौद्ध गुफाएं, राजकीय संग्रहालय, भवानी नाट्यशाला, सूर्य मन्दिर, दलहनपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में जयपुर का आमेर किला, स्टेच्यू सर्किल, राजस्थान विधानसभा, अमर जवान ज्योति, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, सिसोदिया रानी बाग, हवामहल, जलमहल, गलता जी मन्दिर, जोधपुर के मण्डोर गार्डन, मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस, उदयपुर के राजमहल, लेक पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, जूनागढ किला बीकानेर, किशोर सागर व सेवन वण्डर्स कोटा, सिलीसेढ़ झील व महल तथा बाला किला अलवर, कीर्ति स्तम्भ एवं जैन मन्दिर चित्तौडगढ़, भाण्डारेज की बावड़ी दौसा, धौलपुर की बावड़ी, विजयराज राजेश्वर मन्दिर डूंगरपुर, सोनार किला जैसलमेर, सोजत किला पाली, दिलवाड़ा मन्दिर सिरोही, किराड़ू टेम्पल बाड़मेर, शिव मन्दिर अर्थुना बांसवाड़ा, जलमहल डीग भरतपुर सहित कोरोना जागरूकता संबंधित विशेष सामग्री आदि का प्रदर्शन किया गया है।

 इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक आमिर खान, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर, कृषि विभाग के उपनिदेशक कैलाश चन्द मीणा, संग्रहाध्यक्ष महेन्द्र निम्हल, पर्यटन अधिकारी सिराज कुरैशी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी बादल अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण