रिश्वत मामले में ग्रा.वि. अधिकारी गिरफ्तार

फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ पंचायत समिति भवानीमंडी अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द मेहर पुत्र जगदीश चन्द मेहर उम्र 29 साल निवासी बस स्टैंड हेमडा थाना सुनेल को 30000 रुपये की रिश्वत लेते हुए झालावाड़ ए.सी.बी. की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया । ग्राम विकास अधिकारी गोविंद मेहर ने ग्राम वासियों के पट्टे जारी करने के एवज में 60000 रूपये रिश्वत राशि की मांग की। जिसमें से 30000 रूपये पूर्व में प्राप्त कर चुका था शेष 30000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया l 


आरोपी गोविंद मेहर हाल ग्राम विकास अधिकारी ने परिवादी नारायण सिंह से किराए के कमरे में बिछे पलंग पर बैठ कर काले रंग की पैंट के ऊपर गोद में रखकर 30000 रूपये रिश्वत गिनकर प्राप्त किए। इतने में एसीबी की भनक लगने पर वह नए बस स्टैंड की तरफ जाने वाली गली में कमरे के बाहर कोने में रि
श्वत राशि फेंक कर भाग रहा था । एसीबी की टीम ने उसका पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उक्त स्थान से रिश्वत राशि को बरामद किया। आरोपी के दोनों हाथों का दोहन करने पर हल्का गुलाबी रंग तथा पेंट जहां रिश्वत राशि रखकर गिनी गई वहां गुलाबी रंग प्राप्त हुआ l 

आरोपी ने नारायण सिंह राजपूत निवासी मोगरा तहसील पचपहाड़ जिला झालावाड़ व अन्य 5 ग्राम वासियों को दिनांक 5-10-2020 को नोटिस जारी कर प्रति पट्टा ₹10000 रिश्वत राशि के हिसाब से कुल ₹60000 की मांग की जिसमें से ₹30000 रुपए पूर्व में प्राप्त किए तथा शेष ₹30000 की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया l 

कार्यवाही करने वाली टीम में श्री भवानी शंकर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री गोपाल लाल मुख्य आरक्षक, श्री देवदान सिंह कानि., श्री रमेश कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री मो. आफाक कानि., श्री सूरजमल कानि., श्री रतनलाल कानि., श्री छोटूलाल कानि. चालक शामिल थे l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण