रणछोड़ मंदिर पर सजा श्री खाटूश्याम दरबार
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अन्तर्गत गुरुवार को पोरवाल समाज के पित्र पुरुष राजा टोडरमल जयंती के उपलक्ष्य में रणछोड़ मंदिर प्रांगण में समाजबंधुओं और पोरवाल नवयुवक मंडल ने श्री खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन किया। रणछोड़ मंदिर में सजे श्याम दरबार मे रामगंजमंडी के श्री खाटूश्याम भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति दी गयी। गायक कुशाल सिंह राठौर ने खाटूश्याम बाबा के "काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है" और "हम रामजी वाले है" जैसे भजनों से समां बांधा और पोरवाल समाज नवयुवक मंडल तथा पोरवाल महिला मंडल द्वारा नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पोरवाल समाज नवयुवक मंडल के सदस्य अंशु गुप्ता का स्थानीय निकाय चुनाव में पार्षद बनने पर समाज के लोगो ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। भजन संध्या के अंत मे श्री खाटूश्याम बाबा की आरती कर प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें