रणछोड़ मंदिर में सजा खाटूश्याम दरबार एवं नवनिर्वाचित पार्षद का किया सम्मान
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अन्तर्गत गुरुवार शाम को पोरवाल समाज के पित्र पुरुष राजा टोडरमल जयंती के उपलक्ष्य में रणछोड़ मंदिर प्रांगण में समाजबंधुओं और पोरवाल नवयुवक मंडल ने श्री खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन किया। पोरवाल समाज प्रदेश प्रवक्त्ता शैलेंद्र गुप्ता (बंटी) ने बताया कि खाटू श्याम दरबार मे रामगंजमंडी के श्री खाटूश्याम भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति दी गयी। गायक कुशाल सिंह राठौर ने खाटूश्याम बाबा के "काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है" और "हम रामजी वाले है" जैसे भजनों से समां बांधा और पोरवाल समाज नवयुवक मंडल तथा पोरवाल महिला मंडल द्वारा नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लिया।
रणछोड़ मंदिर प्रांगण में हुई खाटूश्याम भजन संध्या के अवसर पर पोरवाल नवयुवक मंडल एवं पोरवाल समाज के वरिष्ठ जानो ने स्थानीय निकाय चुनाव 2021 में समाज के अंशु गुप्ता का पार्षद बनने पर साफ और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया l समाज के अध्यक्ष गोविन्द लाल जी सेठीया एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ने कहा की अंशु गुप्ता ने निकाय चुनाव में जीत हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है l इस मोके पर समाज के अध्यक्ष गोविन्द लाल जी सेठीया, युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता (शेलु) , युवा संगठन के प्रदेश महा मंत्री विकास पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, बल्लभ पोरवाल,सत्यनारायण सेठीया, नरेंद्र गुप्ता, गोपाल पोरवाल, सुनील गुप्ता, बालकिशन सेठीया, जगदीश पोरवाल, जयंत पोरवाल, जगदीश दानगढ, अमीत सेठीया, मनीष मुजावदिया, आशीष गुप्ता, गोविन्द पोरवाल, मुकेश पोरवाल, कमल पोरवाल , C.A. सौरभ गुप्ता, अनील भूत, पवन पोरवाल, पयंत पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष राधा पोरवाल, नीलम पोरवाल, समता, साधना, ज्योति गुप्ता, सवीता गुप्ता, हेमा पोरवाल, संतोष सेठीया, कनक पोरवाल, प्रीति पोरवाल,कल्पना पोरवाल, इन्दु गुप्ता, प्रिया पोरवाल, अल्फा पोरवाल आदि उपस्थित रहे l







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें