अंशु गुप्ता बने पोरवाल युवा संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष

 



फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन अध्यक्ष गोविंद जी डपकरा की सहमति से अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता ने झालरापाटन नगर पालिका पार्षद अंशु गुप्ता को अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया l पोरवाल युवा संगठन प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता (बंटी) और पोरवाल युवा संगठन नगर  अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता (शैलू) ने बताया कि अंशु गुप्ता पुत्र श्री गोपाल लाल गुप्ता झालरापाटन को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया l  प्रदेश  उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन अध्यक्ष गोविंद जी डपकरा एवं पोरवाल युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता का आभार व्यक्त किया और साथ ही अपनी युवा सोच के साथ समाज के विकास के लिए पूर्ण जवाबदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण