नशामुक्ति आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 






फास्ट न्यूज इण्डिया/ जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रयास सेवा संस्थान की ओर से नशामुक्ति आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। यह दक्ष प्रशिक्षक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह अपने अपने क्षेत्र में लोगों को नशे की लत से दूर करने के लिए प्रशिक्षण देंगे।  

प्रशिक्षण के समापन में अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक गौरी शंकर मीना ने कहा कि हर एक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास किसी को नशा करते देखे तो उसे इससे दूर रहने का संदेश दे। मास्टर ट्रेनर कृष्ण मोहन देवड़ा ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न गीतों, कविताओं के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने की समझाईश करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह के प्रयास हों जिससे लोग नशे से दूर हो सके। मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए एक एक सदस्य को जिम्मेदारी दी गई। शिविर में स्काउट सीओ रामकिशन, शारीरिक शिक्षक कृष्णा वर्मा, रेणु गुप्ता, ज्योती हाडा ने प्रशिक्षण दिया। शिविर में बद्रीलाल, लोकेंद्र, हरिओम, विनोद, देवेश गुप्ता, नेमीचंद,जीतमल, राहुल सहित अन्य मौज्ूद रहे। शिविर के समापन पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण