आर.एस.एस शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन :
राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत 28 मार्च रविवार को
एस.टी.सी. मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानन्द तरुण प्रौढ़ शाखा का
वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। एक घंटे के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दंड संचालन ,नियुद्द
,योग व सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया ।वर्ष भर का प्रतिवेदन सह नगर
कार्यवाह शंकर नागर ने प्रस्तुत किया व आगामी वर्ष का लक्ष्य भी निवेदन किया ।
अपने उदबोधन में खण्ड संघचालक रामगोपाल जी
राठौर ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला व वर्तमान में संघकार्य
की आवश्यकता पर बल दिया l


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें