पहला सुख निरोगी काया साईक्लोथोन संपन्न
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान
जिला झालावाड़ अंतर्गत राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च
को जिला प्रशासन एवं साईक्लिंग वेलफेयर सोसायटी झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में
प्रातः 7.30 बजे
मिनी सचिवालय से गागरोन जलदुर्ग तक साईक्लोथोन का आयोजन किया गया l इसका
उद्देश्य जिलेवासियो को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है l साइकिल
मेराथन को अतिरिक्त जिला कलेक्टर दाताराम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार
यादव ने हरी झंडी दिखाकर मिनी सचिवालय से रवाना किया l श्रीमान उपखण्ड अधिकारी
मोहम्मद जुनैद ने सभी का उत्साहवर्धन किया l साईक्लोथोन में सुचना एवं जनसंपर्क
विभाग के सहायक निदेशक हेमंत सिंह , साइक्लिंग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप
अरोड़ा , टाइगर राइडर्स साइक्लिंग ग्रुप सदस्य विजय पाटौद, अंकित बाकलीवाल, शैलेंद्र
गुप्ता, कमलेश गुप्ता, दिनेश
मीणा, चन्द्रकांत त्रिपाठी, कपिल
सोनी सहित नरेश शर्मा,पवन वर्मा , अलीम बेग, खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा , कृष्णा
वर्मा सहित कई प्रतिभागीयो ने भाग लिया l




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें