विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धुमधाम से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस - जिला कलेक्टर
फास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 व 31 मार्च को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु प्रभारी एवं सहप्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि 30 मार्च को प्रातः 7.30 बजे मिनी सचिवालय से गागरोन किले तक साईकिल मेराथॉन का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 2 बजे महिला एवं बाल विकास तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय खेल संकुल में रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी दिन देवस्थान विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा सायं 6.30 बजे चन्द्रमोलेश्वर मंदिर एवं चन्द्रभागा नदी में दीपदान एवं महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात् सायं 7 से रात्रि 9 बजे तक गागरोन किले पर लाइव शो प्रोग्राम व लोक कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 30 व 31 मार्च को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में इतिहास, कला, संस्कृति एवं विकास पद आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर परिषद् द्वारा पोस्टर एवं होर्डिंग्स प्रदर्शन तथा पुरातत्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से 29 व 30 मार्च को जिले के मुख्य चौराहों, ऐतिहासिक इमारतों व सरकारी भवनों पर साज-सज्जा व रोशनी की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें