राज्य बीमा एवं जीपीएफ कार्यशाला में कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण की विभिन्न योजनाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में विभाग के सहायक निदेशक इन्द्र कुमार भानु ने राज्य सरकार द्वारा संचालित, राज्य बीमा, जीपीएफ, एनपीएस, समूह व्यक्तिगत दुर्घटना एवं मेडिक्लेम योजना का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों व आहरण एवं वितरण अधिकारियों के कार्य एवं उत्तरदायित्व से अवगत कराया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन तेजमल चौहान पर्यवेक्षक द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की ऑनलाईन जानकारी सहायक प्रोग्रामर राहुल शर्मा एवं अंशु बघेरवाल द्वारा दी गई।
जीपीएफ योजना की जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक लाल चन्द वर्मा ने आगामी वर्ष में सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों की जीपीएफ पास बुक मय टीवी नं. दिनांक, राशि आदि पूर्ण रूप से तैयार कर डी.डी.ओ. से प्रमाणित करके बीमा विभाग में शीघ्र प्रेषित करने का आग्रह किया। जिससे क्लेम निस्तारण के समय सम्पूर्ण राशि का भुगतान किया जा सके।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद कश्यप द्वारा बीमा योजना की जानकारी दी गई। बीमा क्लेम जो 01 अप्रेल को परिपक्व होने जा रहे है उनके क्लेम फार्म शीघ्र बीमा विभाग में भिजवाने का आग्रह किया। साथ ही कार्मिकों की प्रथम कटौती, प्रथम घोषणा पत्र, अधिक घोषणा पत्र व निर्धारित स्लेब से कटौती किये जाने एवं खण्ड दर से दो स्लेब आगे कटौती किये जाने संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश यादव ने मेडिक्लेम एवं समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में मेडिक्लेम योजना के क्लेम आहरण प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावा उत्पन्न होने पर क्लेम तैयार करने संबंधी डीडीओ के दायित्वों पर प्रकाश डाला। न्यू पेंशन स्कीम की जानकारी देते हुए भूपेन्द्र लोधा ने सर्वप्रथम एम्पलाई आईडी जनरेट करने के पश्चात् प्रान. न0 जारी करने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक इन्द्रकुमार भानु ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान कोष कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण