एसआरजी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री ने किया ई-लोकार्पण

 




फास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में एनएचएम के माध्यम से स्थापित ऑक्सीजन प्लान्ट का ई-लोकार्पण शनिवार को राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं माननीय चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा किया गया।  

झालावाड़ हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज सोसायटी के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना में लगभग 70-75 लाख की लागत आई है। इसकी क्षमता 85 से 90 सिलेन्डर प्रतिदिन की है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना से संस्था को 20 से 25 हजार रुपए प्रतिदिन की बचत होगी। प्लान्ट की स्थापना से मरीजों को आक्सीजन सहजता से उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे जिले के करीब 14 लाख एवं सीमावर्ती मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के करीब 20 से 25 लाख नागरिक लाभान्वित होंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण