राज्य बीमा क्लेम के 19 करोड़ 20 लाख रुपये के भुगतान आदेश जारी किए

फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों की राज्य बीमा पॉलिसी 01 अप्रेल 2021 को परिपक्व हो गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 321 कार्मिक सेवानिवृत होंगे। इनकी परिपक्व बीमा पालिसी के भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक इन्द्र कुमार भानू ने बताया कि 01 अप्रेल को परिपक्व 321 राज्य बीमा पॉलिसी के सभी प्रकरणों के भुगतान आदेश जारी कर कुल राशि 19 करोड़ 20 लाख 44 हजार 37 रुपए के बिल तैयार कर कोष कार्यालय को भिजवाए जा चुके हैं। राज्य बीमा क्लेम की उक्त राशि संबंधित कार्मिकों के बैंक खातों में शीघ्र ही जमा हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय में सभी प्रकरणों में भुगतान आदेश जारी कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। राज्य सरकार एवं संभागीय अतिरिक्त निदेशक दीपिका मित्तल के निर्देशानुसार उनके मार्गदर्शन में यह लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति पर जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों एवं कार्मिकों को सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही विभाग के सभी कर्मचारियों को टीम वर्क से कार्य करने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिये पर्यवेक्षक तेजमल चौहान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी


सुरेश कश्यप, रतन लाल भीेल, हमीर सिंह, अंशु बघेरवाल, सूचना सहायक अशरफ उद्दीन एवं अन्य सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण