"राजस्थान सतर्क है" के तहत अभियान,प्रशासन मुस्तैद
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ नगरपालिका झालरापाटन अंतर्गत जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा ने ली जनप्रतिनिधियों की बैठक।
झालरापाटन नगरपालिका सभागार में जिला
कलेक्टर महोदय ने कोरोना के बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए जनप्रतिनिधियों एक
बैठक ली जिसमें जिले वासियों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए एवं
लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक के बाद जिला कलेक्टर
महोदय ने झालरापाटन नगर के मुख्य मार्गो पर पैदल घूम कर लोगों को जागरूक किया एवं
जिन दुकानों पर बिना मास्क के ग्राहकों को सामान दिया जा रहा था उनमें से कुछ
दुकानों के चालान बनाए गए और एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान सील की गई। एस.पी. किरण
कंग सिद्धू ने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना गाइडलाइन का पालन नही करता पाया जाए तो
उस पर जुर्माना लगाया जाए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें