महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने किया ऑनलाइन ऐप में कार्य का विरोध



फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत ए.एन.एम./एल.एच.वी. संघ ऑफ राजस्थान की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम क्रमशः जिला कलेक्टर झालावाड़ एवं सी.एम.एच.ओ. डॉ साजिद खान को ज्ञापन दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजा वर्मा एवं जिला अध्यक्ष मीना पारेता ने बताया कि वे मोबाइल ऐप में कार्य का विरोध करते हैं क्योंकि राजस्थान सरकार ने ए.एन.एम./एल.एच.वी. को टेबलेट नहीं दिए हैं। ए.एन.एम./एल.एच.वी. संघ की मांग है कि इन्हें आर.एस.सी.आई.टी. का कोर्स करवाया जाए, सरकार की तरफ से टेबलेट दिए जाए,  अतिरिक्त डिमांड राशि 2000 रु. दिए जाए, सप्ताह में 2 दिन ऑनलाइन कार्य हेतु दिए जाएं, रिटायर्ड ए.एन.एम./एल.एच.वी. ऑनलाइन कार्य में असमर्थ हैं उनको ऐप से मुक्त रखा जाए, कोविड-19 प्रोत्साहन राशि 2500 रु. दिलाया जाए एवं वैक्सीनेटर टीम में कार्य करने वाले को 100 रु. प्रति दिवस अल्पाहार के दिए जाए। राजस्थान सरकार की लाभदेय सुविधाओं से ए.एन.एम./एल.एच.वी. वंचित है इसलिए समस्त ए.एन.एम./एल.एच.वी. में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देने में संयुक्त महामंत्री राजूबाला वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमिला भारती, सुनीता कुमारी, सोनू कुमारी, कमरुनिशा जिला उपाध्यक्ष, प्राची तिवारी संगठन मंत्री शामिल रही।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण