हरे गीले नारियल की आड़ में गांजे की तस्करी करते 02 तस्कर गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त

 



फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल : 

कुल 28 कट्टों में 7 क्ंिवटल 90 किलोग्राम गांजा बरामद

जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिला पुलिस की विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ देर रात्रि दिनांक 10.05.2021 को दौराने नाकाबन्दी 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे से भरे कुल 28 कट्टों में 7 क्ंिवटल 90 किलोग्राम गांजा व 01 ट्रक जप्त किया गया। घटना का विवरणः-पुलिस अधीक्षक डा.ॅ सिद्धू ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अभियान चलाया हुआ है। जिला झालावाड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की आसूचनाऐं प्राप्त हो रही थी। जिन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला स्पेशल टीम व सीमावर्ती थाना पुलिस को निर्देश दिये जाकर लगातार निगरानी व आसूचना संकलन की जा रही थी। इसी दौरान देर रात्रि दिनांक 10.05.2021 में विशेष टीम को मादक पदार्थ तस्करों द्वारा जिला झालावाड में तस्करी के इनपुट प्राप्त हुऐ। इस पर श्री अमित कुमार आई.पी.एस. सहायक पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में श्री बाबूलाल मीणा थानाधिकारी थाना सदर झालावाड़, श्री बन्नालाल थानाधिकारी थाना डग व श्री दिनेश राठौर हैड कानि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। थाना सदर झालावाड़, थाना डग व जिला स्पेशल टीम ने समन्वय स्थापित कर बिरियाखेड़ी तिराहा सुनेल रोड़ के पास नाकाबन्दी की गई। दौराने नाकाबन्दी ट्रक RJ33GA1335 में गीले हरे कच्चें नारियल की आड़ में छुपाये हुए अवैध गांजें के कुल 28 कट्टों में भरा 7 क्ंिवटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर ट्रक को जप्त किया गया। अभियुक्तों को एन.डी.पी.ए.स. एक्ट में गिरफ्तार कर थाना सदर झालावाड़ पर प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ झालावाड पुलिस की सप्ताह में दूसरी बडी कार्यवाही की है । 

कार्यवाही करने में श्री बन्ना लाल थानाधिकारी थाना डग की विशेष भूमिका रही। साथ ही जिला स्पेशल टीम श्री दिनेश राठौर हैड कानि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम, राजेश शर्मा (सायबर सैल), विनोद गुर्जर, जितेन्द्र सिंह (सायबर सैल), छीतरलाल, अमराराम, उदयवीर सिंह, सन्दीप कुमार, महेन्द्र सिंह। थाना सदर टीम श्री बाबूलाल मीणा थानाधिकारी, शैलेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, पवन कुमार,लोकेन्द्र सिंह, मनेन्द्र सिंह व चालक दिनेश कुमार , थाना डग श्री बन्नालाल थानाधिकारी व कानि. रवि, बृजेश, बिजेश कुमार, रामेश्वर आदि शामिल रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण