झालावाड़ पहुचा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार द्वारा नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फ़ोर्स के माध्यम से झालावाड़ को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराया गया। झालावाड़ की जनता की के लिए ये एक राहत भरी खबर है। UK से आयात किया हुआ ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सड़क मार्ग द्वारा देल्ही से झालावाड़ पहुंचा। यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन जनरेट करने की क्षमता रखता है। इससे जनरेट की हुई ऑक्सीजन से जिले में ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों में तो गिरावट आएगी ही साथ ही जिन मरीजो की ऑक्सीजन लेवल कम है उन्हें भी राहत पहुँचाई जाएगी। इस प्लांट से जनरेट ऑक्सीजन एस.आर.जी. हॉस्पिटल झालावाड़ के साथ आस पास के सभी हॉस्पिटल में भिजवाई जाएगी ।
जिला कलेक्टर हरि मोहन मीना ने इस कंसेंट्रेटर कि कार्यप्रणाली और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी साथ ही जिले वासियो को संदेश दिया कि अब ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें