जिंगल बजाकर चलाया जा रहा रोको टोको अभियान

 



फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल : रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के अन्तर्गत पालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर रोको टोको अभियान के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र में आॅटो रिक्षा के माध्यम से जिंगल बजाकर मास्क व पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही शहर में कुण्ड के बालाजी रेगर मोहल्ला, कोली मोहल्लाव पालिका कार्यालय में सेनेटाईजर का छिडकाव किया गया अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि महामारी के मद्देनजर शहर भर में चलाए जा रहे रोको टोको अभियान के तहत कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाडे की पालना में लोगो से घरो में रहने की अपील की गई। तथा कोरोना गाईडलाईन की पालना करने की समझाईश की गई। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पम्पलेट वितरित कर जानकारी देकर लोगो को उक्त योजना में लाभ लेने को प्रेरित किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण