झालावाड जिले में एंबुलेंस सचांलक पर अधिक दर से किराया वसूलने पर की कारवाई
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/क्षेत्रीय संवाददाता जयन्त पोरवाल झालरापाटन :
जिला परिवहन अधिकारी की टीम ने किया डिकाय ऑपरेशन
बोगस ग्राहक भेजकर डीटीओ ने की कार्रवाई, मिल रही थी शिकायतें, एंबुलेंस RJ17PA2032 को किया सीज
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत ज्यादा घातक बनी हुई है। इसमें कोरोना संक्रमित रोगी बहुत ज्यादा मिल रहे तथा रोगी गंभीर भी हो रहे हैं। इस महामारी के दौर में शहर के कुछ एंबुलेंस संचालक रोगियों के परिजनों से निर्धारित गाइड लाइन से अधिक किराया की वसूली कर रहे हैं। जिला परिवहन विभाग को इसकी शिकायतें मिल रही थी। इस पर जिला परिवहन अधिकारी श्री समीर जैन के नेतृत्व में बुधवार को एक टीम गठित कर डिकॉय ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की गई।
टीम द्वारा बोगस ग्राहक बनाकर एंबुलेंस चालक नेमीचंद निवासी झालावाड के पास भेजे गये। एवं कहा गया कि मरीज को झालावाड से जयपुर लेकर जाना है। इस पर एंबुलेंस चालक नेमीचंद ने कहा की 17.50 रूपये की दर से किराया चार्ज किया जायेगा। जबकि विभाग की गाइड लाइन के अनुसार छोटी एंबुलेस वैन हेतु किराया दर 12.50 रूपये निर्धारित किया गया है। वहीं पर पास में जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन, परिवहन निरीक्षक श्री सुमित राठौड, अन्य गार्ड आदि ने मौके पर आकर कार्रवाई की तथा एबुलेंस को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
"सभी एंबुलेस संचालको को सख्ती से पाबंद किया जाता है कि परिवहन विभाग द्वारा तय की गयी किराया सूची अनुसार ही मरीज से किराया चार्ज करे अन्यथा दोषी पाये जाने पर विभागीय नियमानुसार कारवाई की जायेगी। "
- समीर जैन, जिला परिवहन अधिकारी ,झालावाड
परिवहन विभाग ने बना रखा है कंट्रोल रूम
कोरोना संक्रमण के दौर में परिवहन विभाग की गाइड लाइन से अधिक किराया वसूल करने पर एंबुलेस संचालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय झालावाड कंट्रोल रूम दूरभाष पर अभिज्ञान सेन - 8233305808, नवीन कुमार - 9660068752, चंद्र प्रकाश मीणा - 6375071418 से संपर्क कर शिकायत की जा सकती है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें