अधिशासी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार , एसीबी टीम ने किया ट्रेप



 फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ अंतर्गत भवानीमंडी अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छिपा ₹105000 रिश्वत राशि लेते ट्रेप हुआ l अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा ने बताया कि परिवादी श्री लखन लाल बैरागी सफाई कर्मचारी नगर पालिका भवानीमंडी द्वारा नियमित रूप से ड्यूटी देने एवं इस बाबत संबंधित कार्यालय द्वारा उपस्थिति प्रमाण पत्र देने के बावजूद भी विगत 22 माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ एवं जानबूझकर अनुपस्थित बताकर नोटिस दिया जा रहा था l नोटिस की आड़ लेकर स्थायीकरण से वंचित किए जाने पर परिवादी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध रिश्वत मांग सत्यापन वार्ता किए जाने पर आरोपी श्री राधेश्याम छिपा अधिशासी अधिकारी, श्री देव मित्र कानूनगो कनिष्ठ अभियंता द्वारा श्री सुरेश कुमार मिरोलिया जमादार व श्री अर्जुन तंवर जमादार के मार्फत पेंडिंग वेतन का भुगतान करने स्थायीकरण करने की एवज में ₹250000 की रिश्वत राशि की मांग की गयी तथा प्रथम किश्त के रूप में ₹100000 तथा ₹5000 अन्य व्यक्ति को देने की बात कहकर कुल ₹105000 रिश्वत राशि लेते हुए श्री सुरेश कुमार मिरोलिया जमादार को आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया l ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने पर अन्य आरोपियों के फरार होने पर उनकी स्थानीय पुलिस की मदद से तलाश की जा रही है l

कार्यवाही करने वाली टीम में श्री भवानी शंकर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्हैया लाल उपनिरीक्षक,  श्री गोपाल लाल मुख्य आरक्षक, श्री देवदान सिंह कानि.,श्री शिवराज कानि., श्री पवन कुमार कानि., श्री प्रमेश कुमार पोरवाल वरिष्ठ सहायक, श्री मो. आफाक कानि., श्री सूरजमल कानि., श्री रतनलाल कानि., श्री हर्ष शर्मा, श्री छोटूलाल कानि. चालक शामिल थे l




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण