राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने किया शहर में सेनेटाइजर का छिड़काव
फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ के थाना झालरापाटन अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झालरापाटन के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में परकोटे के अंदर संकडे मार्गो व गलियों जहाँ पर नगरपालिका की गाड़ी नही पहुंच पाई वहाँ अपने कंधों पर मशीन लेकर हाइपोक्लोराइड़ दवा का छिड़काव किया । लगातार 5 दिन मेहनत कर यह कार्य पूर्ण किया गया । शंकर नागर ईन्दर चौरसिया,कामेश शर्मा ,हरिप्रसाद शर्मा, वीरेन्द्र चौरसिया ,सौरभ कसेरा शुभम आदि कार्यकर्ताओं के समर्पण से यह कार्य पूर्ण हुआ । संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आपसी सहयोग, नियमित सेनेटाइजर छिड़काव और सरकार की गाइडलाइन का पालन करके हम कोरोना से खुद को और समाज को मुक्त कर सकते है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें