पिता-पुत्र को बेटी ने दी मुखाग्नि,टीम रक्तदाता समूह के सहयोग से किया गया अंतिम संस्कार
फ़ास्ट न्यूज इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन :
राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन में टीम रक्तदाता समूह ने आज फिर पेश की मिसाल और मानवता के नाते एक पिता-पुत्र के पार्थिव देह का हिन्दू रीति-रिवाज से परिवार की पुत्री की मौजूदगी में अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया। टीम रक्तदाता समूह के संयोजक जय गुप्ता के निर्देशन में आज यह मानवीय कार्य सम्पन्न कराया गया इसमे सबसे पहले पिता-पुत्र की मौत की खबर सुनते ही टीम को इनके परिवार की हर सम्भव सहायता के लिए निर्देशित किया गया जिसपर पर टीम के सदस्यों ने झालावाड़ हॉस्पिटल से दोनो पिता-पुत्र के पार्थिव देह को झालरापाटन मुक्तिधाम लाया गया जहाँ परिवार की बेटी ने अपने मामा और रक्तदाता समूह के सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान से अपने दादा व पिता के पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही,कमाने वाला भी नही
पिता और दादा की मौत के बाद घर मे केवल दो बहनें और उनकी माता जी बची है ऐसी स्तिथि में अब परिवार में अब कोई कमाने वाला भी नही रहा और पहले से भी परिवार की आर्थिक स्तिथि ठीक नही होने से अब दोनो बहनों की पढ़ाई पर भी संकट मंडरा रहा है।
हर मुश्किल घड़ी में रक्तदाता समूह ने साथ देने का दिया आश्वासन
परिवार की सभी परिस्थितियों का मूल्यांकन कर रक्तदाता समूह ने निर्णय लिया कि आगे से परिवार को कोई समस्या या परेशानी नही आएगी परिवार में बचे सदस्यों की अब हर सम्भव मदद रक्तदाता समूह द्वारा करने का प्रयास किया जाएगा। इस पूरे कार्य को सम्पन्न कराने में रक्तदाता समूह के जय गुप्ता,चंदन रावल,झालरापाटन टीम के अजय मोमिया,सुनील प्रजापत, राहुल सोनी,पार्षद पंकज वैष्णव, अजय कुशवाह,अंशु गुप्ता,मुन्ना गुर्जर, अर्पित पालीवाल,हिमांशु अग्रवाल,अक्षत जोशी,मनोज पुष्पद, रवि दुबे और झालावाड़ टीम से विनोद बंसल,कुणाल लोधा सहित अन्य मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें