अनुपमंडल के खिलाफ जैन समाज ने दिया ज्ञापन
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425
राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत श्री दिगंबर जैन महासमिति जिला झालावाड़ के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन माननीय डीएम साहब को दिया गया।
जिला अध्यक्ष अशोक चांदवाड ने बताया की अनूप मंडल नामक एक भ्रष्ट संस्था के द्वारा जैन समाज के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर अनूप मंडल के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का निवेदन किया गया
जिला महामंत्री कविम जैन एवम् जिला कोषाध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि संपूर्ण भारत में इस संस्था के खिलाफ ज्ञापन दिया जा रहा है, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र जी जैन ने बताया कि यदि अनूप मंडल को बेन नहीं किया गया तो जैन समाज इस संस्था के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा,, संगठन मंत्री धर्मेंद्र जैन, प्रद्युमन जैन, प्रेरित जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे,।।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें