गाइडलाइन का खुला उल्लंघन, गोदाम को किया सीज

 



फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत आज दिनांक 04.05.2021 को शहर में शिव मंदिर के पास वाली गली गिन्दौर गांव निवासी पियूष कुमार जैन के द्वारा माइक्रो कन्टन्टमेन्ट एरिये में एवं स्वंय के परिवार मंे कोरोना पाॅजिटिव होने के बावजूद भी घर के पीछे स्थित गोदाम से सामान का परिवहन करते पाया गया। घर के बाहर लगी बेरिकेटिंग भी टूटी हुई पाई गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन के द्वारा गोदाम सीज कर पीयूष जैन व उनकी पत्नि को संस्थागत कोरेन्टाईन किया गया। जबकि एक दिन पहले तहसीलदार झालरापाटन, पुलिस प्रशासन व पालिका प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति की दुकान सीज की गई थी व परिवार में कोरोना पाॅजिटिव होने के कारण उसके घर के बाहर बेरिकेटिंग की गई। अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम के निर्देशानुसार पालिका कर्मचारीयो  द्वारा मास्क वितरण कर लोगो की समझाइश गई कि अनावश्यक घरो से बाहर ना निकले व मास्क लगाकर रखे तथा जागरूकता के लिए आॅटो के द्वारा एनाउसमेन्ट करवाकर पम्पलेट वितरित किये गयें वहीं कोरोना से मृत व्यक्ति की सूचना मिलने पर उसका अंमित संस्कार पालिका द्वारा करवाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण