परिवार में कोरोना पॉजिटिव फिर भी कर रहे व्यापार

 



फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : शहर में कोरोना के केस बढते जा रहे है वही लोगो की बडी लापरवाही सामने आ रही हैं आज  शहर में हाई स्कूल रोड स्थित हितेश प्रोविजन स्टोर प्रो0 ईश्वरलाल राठौर के द्वारा स्वंय के परिवार में कोरोना पाॅजिटिव होने के बावजूद भी तथा राज्य सरकार द्वारा जारी रेडअलर्ट जन अनुशासन पखवाडे का उल्लंधन कर घर से व्यापार करने की शिकायत प्राप्त होने पर पालिका के द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यवाही करते हुए दुकान सीज कर परिवार के सदस्य जो कोरोना पाॅजिटिव था उसको संस्थागत कोरेन्टाईन किया गया। अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम के निर्देशानुसार पालिका कर्मचारीयो  द्वारा बिना मास्क घुम रहे व्यक्तियो से जुर्माना वसूल कर मास्क वितरण कर लोगो से समझाईश की गई कि अनावश्यक घरो से बाहर ना निकले व मास्क लगाकर रखे तथा जागरूकता के लिए ऑटो के द्वारा एनाउसमेन्ट करवाकर पम्पलेट वितरित किये गयें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण