सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया जाएगा नर्सेज दिवस
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत झालावाड़ द्वारा कल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस सादा कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन के साथ मनाया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम पाटीदार,अशोक शर्मा,सुधांशु हर्षवाल,जिला संयोजक अरुण श्रृंगी,ज़ाकिर हुसैन मंसूरी,सहसंयोजक गुलज़ार मंसूरी,महा सचिव गिरीश कुमार,मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष राजवर्धन दसाया,लोकेश मीणा समस्त ब्लॉक अध्यक्ष,पदाधिकारीयो,सदस्यों एवम जिलाध्यक्ष ललित गुर्जर ने समस्त नर्सेज को नर्सेज दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वैश्विक महामारी में भी सभी नर्सेज साथी अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन कर रहे है सभी ने सामने आई हर चुनोतियों एवम संघर्षों का एकजुटता के साथ सामना किया है,संघटन ने भी जिले के प्रत्येक नर्सेज साथी को अपने परिवार की अमूल्य धरोहर मानकर कार्य किया है,इसी दौरान इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पैदा हुई अनेक अनकही, अनसमझी, अबूझ चुनोतियों का भी हमने मजबूती से मुकाबला किया है। 12 मई का दिन नर्सेज के लिए एक विशेष महत्व रखता है,इस विशेष दिन पर कार्ययोजना तो बहुत सारी बनाई थी,लेकिन आज की परिस्थितियों में संभव नही हो पाने के कारण कल एक सादा कार्यक्रम में हमारे शहीद हुए नर्सेज साथियो को श्रद्धांजलि एवम 2 मिनट का मौन रखने के साथ - साथ 12 ऑक्सिजन सिलेंडर के रेगुलेटर चिकित्सा विभाग में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी महोदय को डोनेट किये जायेंगे,SRG हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर रखा जाएगा एवम मूक बधिर पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें