किराना दुकानों पर भीड़,पुलिस ने ग्राहको पर की कार्यवाही
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: शहर के मुख्य बाजार स्थित किराना व्यापारी की दुकान पर जमा भीड़ पर थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने की कार्यवाही। लोग नही कर रहे नियमो का पालन। छूट का उठा रहे गलत फायदा। सोशल डिस्टेनसिंग की नही हो रही पालना। प्रशासन द्वारा शहर की जनता की नियमित समझाइश की जा रही है।लोगो को कोरोना से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोग कानून तोड़ने से बाज नही आ रहे, इसी क्रम में थानाधिकारी ने कई किराना व्यापारियों के यहां ग्राहकों के भी चालान बनाने शुरू कर दिए। जो भी व्यक्ति बिना कारण से बाजार में घूमता दिखेगा या बिना गाइडलाइन का पालन किये समान लेता पाया गया उस पर कार्यवाही की जाएगी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें