पालिका का जागरूकता अभियान निरंतर जारी
फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन:
रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के अन्तर्गत पालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर नजर रोको टोको अभियान की शुरूआत की । अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि महामारी के मद्देनजर शहर भर में चलाए जा रहे नजर रोको टोको अभियान के तहत दो होपर टिप्पर व आठ ऑटो रिक्शा के साथ वाहनो पर जिंगल बजाकर पम्पलेट वितरित किए गए। जिसके माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाडे की पालना में लोगो से घरो में रहने की अपील की गई तथा कोरोना गाईडलाईन की पालना करने की समझाईश की गई। वहीं शहर के नेमीनगर लाल बाग में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सेनेटाईजर भी करवाया गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देकर लोगो को उक्त योजना में लाभ लेने को प्रेरित किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें