मेला बैसाख श्री गोमतीसागर झालरापाटन निरस्त
फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन :
झालावाड़ 05 मई। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला कलक्टर हरि मोहन मीना के निर्देशानुसार 12 से 27 मई तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशु मेला ‘‘मेला बैसाख श्री गोमतीसागर झालरापाटन’’ को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। इस संबंध में पशुपालन विभाग के कार्यवाहक संयुक्त निदेशक राजकिशोर बंसल द्वारा पशुओं एवं पशुपालकों तथा व्यापारियों से अपील की गई है कि वे मेला स्थल पर अपने पशुओं को लेकर नहीं आएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें