संदेश

पालिका की बोर्ड बैठक में हुए अहम निर्णय

चित्र
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ नगरपालिका झालरापाटन में  आज दिनांक 07.04.2021 को नगरपालिका झालरापाटन सभा भवन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा नवीन पार्षदो का अभिनन्दन किया गया तथा बैठक की शुरूआत करते हुए अध्यक्ष महोद द्वारा ठाकुर साहब की बावडी गिन्दौर में स्थित अम्बेडकर भवन को गरीब/असहाय व्यक्तियो को समारोह आयोजित करने हेतु उचित दरें पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में पालिका के राजस्व वृद्धि के लिए वाकिंग ट्रेक पर स्थित कियोस्क उचित दरो पर देने तथा विज्ञापन उपविधि , होटल रेस्टोरेन्ट उपविधि तथा विवाह स्थल पंजीयन उपविधियो को ध्वनिमत से पारित किया गया। लेकिन मोबाईल टाॅवर उपविधियो को लेकर बोर्ड बैठक द्वारा असहमति जाहिर की गई। सौन्दर्यकरण को लेकर बोर्ड में विभिन्न चैराहो पर मूर्ति लगाये जाने की अनुषंसा की जिसे बोर्ड ने अनुमोदित कर लिया गया। आवारा पशुओ की शहर की प्रमुख समस्या को लेकर बोर्ड द्वारा नंदी गौषाला बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बोर्ड ने शहर की सफाई को लेकर...

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने किया ऑनलाइन ऐप में कार्य का विरोध

चित्र
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन :  राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत ए.एन.एम./एल.एच.वी. संघ ऑफ राजस्थान की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम क्रमशः जिला कलेक्टर झालावाड़ एवं सी.एम.एच.ओ. डॉ साजिद खान को ज्ञापन दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजा वर्मा एवं जिला अध्यक्ष मीना पारेता ने बताया कि वे मोबाइल ऐप में कार्य का विरोध करते हैं क्योंकि राजस्थान सरकार ने ए.एन.एम./एल.एच.वी. को टेबलेट नहीं दिए हैं। ए.एन.एम./एल.एच.वी. संघ की मांग है कि इन्हें आर.एस.सी.आई.टी. का कोर्स करवाया जाए, सरकार की तरफ से टेबलेट दिए जाए ,   अतिरिक्त डिमांड राशि 2000 रु. दिए जाए , सप्ताह में 2 दिन ऑनलाइन कार्य हेतु दिए जाएं, रिटायर्ड ए.एन.एम./एल.एच.वी. ऑनलाइन कार्य में असमर्थ हैं उनको ऐप से मुक्त रखा जाए, कोविड-19 प्रोत्साहन राशि 2500 रु. दिलाया जाए एवं वैक्सीनेटर टीम में कार्य करने वाले को 100 रु. प्रति दिवस अल्पाहार के दिए जाए। राजस्थान सरकार की लाभदेय सुविधाओं से ए.एन.एम./एल.एच.वी. वंचित है इसलिए समस्त ए.एन.एम./एल.एच.वी. में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देन...

दुकानों को किया सीज, प्रशासन सतर्क

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत मंगलवार दोपहर को उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ मो. जुनैद एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ अमित कुमार के संयुक्त अभियान में कोविड-19 के नियमो का पालन नहीं करने वाले दुकानदारो के खिलाफ कार्यवाही की और दुकानों को सीज कियाl झालावाड़ शहर के मुख्य बाज़ार में शिखा कलेक्शन, मुकेश शू कलेक्शन, संजय अग्रवाल एंड सन्स ज्वेलर्स और बस स्टैंड के पास सागर मोबाइल आदी दुकानों को राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 धारा 4 के अंतर्गत घोषित अपराध एवं धारा 11 के अंतर्गत दुकान पर बिना मास्क के दुकानदार एवं बिना मास्क एवं सामाजिक दुरी के ग्राहक पाए जाने पर 1 दिन के लिए सीज कियाl उपखण्ड अधिकारी मो. जुनैद ने बताया की अब इस तरह की कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगीl जिले में बढते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन कटिबद्द हैl

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में दें सहयोग- जिला कलक्टर

चित्र
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत कोविड-19 के बढ़ते प्रसार की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन की प्रगति तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जागरूकता के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर हरिमोहन मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में राजनैतिक दलों, व्यापार संघ, धार्मिक संगठनों तथा प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड-19 के मामलों की तेजी से बढ़ोतरी हम सबके लिए चिंता का विषय है। कोविड-19 के प्रसार की श्रंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ने के लिए जांच, पहचान एवं उपचार प्रोटोकॉल की सख्ती से क्रियान्विती की जाए तथा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क, सोशल डिस्टेन्सिंग, हाथों को साबुन से बार-बार धोना व सैनिटाइज करना कोविड उपयुक्त व्यवहार की निष्ठापूर्वक पालना की जाए तथा कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सभी लक्षित समूहों को कवर करने के लिए टीकाकरण में प्रगति लाई जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण में निरन्तर हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन, प...

"राजस्थान सतर्क है" के तहत अभियान,प्रशासन मुस्तैद

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ नगरपालिका झालरापाटन अंतर्गत जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा ने ली जनप्रतिनिधियों की बैठक। झालरापाटन नगरपालिका सभागार में जिला कलेक्टर महोदय ने कोरोना के बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए जनप्रतिनिधियों एक बैठक ली जिसमें जिले वासियों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक के बाद जिला कलेक्टर महोदय ने झालरापाटन नगर के मुख्य मार्गो पर पैदल घूम कर लोगों को जागरूक किया एवं जिन दुकानों पर बिना मास्क के ग्राहकों को सामान दिया जा रहा था उनमें से कुछ दुकानों के चालान बनाए गए और एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान सील की गई। एस.पी. किरण कंग सिद्धू ने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना गाइडलाइन का पालन नही करता पाया जाए तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 धारा 4 के अंतर्गत घोषित अपराधी एवं धारा 11 के अंतर्गत शास्ति बिना मास्क के रहने पर ₹500, बिना मास्क लगाए हुए ग्राहक को सामान देने पर दुकानदार पर शास्ति ₹500, 6 फीट की दूरी नहीं बनाकर रखने पर ₹10...

राज्य बीमा क्लेम के 19 करोड़ 20 लाख रुपये के भुगतान आदेश जारी किए

चित्र
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों की राज्य बीमा पॉलिसी 01 अप्रेल 2021 को परिपक्व हो गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 321 कार्मिक सेवानिवृत होंगे। इनकी परिपक्व बीमा पालिसी के भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक इन्द्र कुमार भानू ने बताया कि 01 अप्रेल को परिपक्व 321 राज्य बीमा पॉलिसी के सभी प्रकरणों के भुगतान आदेश जारी कर कुल राशि 19 करोड़ 20 लाख 44 हजार 37 रुपए के बिल तैयार कर कोष कार्यालय को भिजवाए जा चुके हैं। राज्य बीमा क्लेम की उक्त राशि संबंधित कार्मिकों के बैंक खातों में शीघ्र ही जमा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय में सभी प्रकरणों में भुगतान आदेश जारी कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। राज्य सरकार एवं संभागीय अतिरिक्त निदेशक दीपिका मित्तल के निर्देशानुसार उनके मार्गदर्शन में यह लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति पर जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों एवं कार्मिकों को सहयोग के लिये धन्यवा...

धारा 144 के आदेश को 15 अप्रेल तक बढ़ाया

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया/ जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत जिले में 31 मार्च 2021 तक लागू दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªेट हरि मोहन मीना नेे प्रतिबंधात्मक आदेश को 15 अप्रेल 2021 तक बढ़ा दिया है। शेष आदेश यथावत रहेगा।

बेकाबू नंदी को पकड़कर पहुचाया शहर के बाहर

चित्र
फास्ट न्यूज़ इण्डिया/ जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत इन दिनों कुछ नंदी गण का उत्पात चरम पर है । नगर में ऐसे नंदी गणों की तादाद बढ़ती जा रही है।  नारायण टाकिज, कसारा, बाजार, बडली चबूतरे ऐरिये मे ऐसे उत्पाती नंदी 15/20 है जो दिन भर आने जाने वाले के लिए परेशानी का कारण बन चुके है । इनके कारण महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। हाल ही ऐसा एक नंदी का मामला सामने आया है जिसने बुधवार देर शाम नगर के मुख्य मार्गो पर भयंकर उत्पात मचाया और कुछ लोगो को चोट भी पहुचाई । नारायण टाकीज रोड निवासी अशोक पोरवाल ने बताया कि एक नंदी ने सड़क पार करते वक़्त अचानक उनकी तरफ भागा और टकरा गया । हालांकि उन्हें मामूली चोट आई। तुरंत कुछ जागरूक युवाओ ने नगरपालिका अध्यक्ष , पार्षद एवं गोसेवको तक खबर पहुचाई और तुरंत कार्यवाही करते हुए नगरपालिका प्रशासन , संगठन ,गोसेवक और कुछ स्थानीय युवाओ ने मिलकर बड़ी मशक्कत कर पैरो में रस्सी बंधकर नंदी को काबू में कर पालिका के वाहन द्वारा शहर के बाहर ले जाया गया । नंदी को काबू करने के लिए संघ स्वयं सेवक मनीष जी चाँ...

महेश्वरी समाज का होली मिलन एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह सपन्न

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत माहेश्वरी समाज झालरापाटन द्वारा दिनांक 30:03:2021 मंगलवार को स्थानीय गोपाल मंदिर गोपाल घाट पर होली मिलन पर्व पर समाज की बहू श्रीमती पूनम बांगड़ जनप्रतिनिधि चुने जाने पर एवं नगर के प्रथम नागरिक श्रीमती वर्षा जी जैन का सम्मान कार्यक्रम रखा गया । उसमें अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष द्वारा की गई । दोनों जनप्रतिनिधियों का तिलक वंदन, श्रीफल, माला एवं शाल ओढ़ाकर समाज के सभी बंधुओं ने सम्मान किया । इसी के बाद समाज की महिला मंडल द्वारा दोनों का सम्मान किया गया । इसके पश्चात चेयरमैन श्रीमती वर्षा जी जैन एवं श्रीमती पूनम बांगड़ द्वारा द्वारा 2 मिनट का उद्बोधन दिया गया । मंच संचालन मुकेश मंत्री द्वारा किया गया । अंत में विजय जी मूंदड़ा द्वारा आभार प्रकट किया गया । इसके पश्चात अल्पाहार के साथ सम्मान समारोह का समापन किया गया ।

पहला सुख निरोगी काया साईक्लोथोन संपन्न

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च को जिला प्रशासन एवं साईक्लिंग वेलफेयर सोसायटी झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 7.30 बजे मिनी सचिवालय से गागरोन जलदुर्ग तक साईक्लोथोन का आयोजन किया गया l इसका उद्देश्य जिलेवासियो को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है l साइकिल मेराथन को अतिरिक्त जिला कलेक्टर दाताराम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर मिनी सचिवालय से रवाना किया l श्रीमान उपखण्ड अधिकारी मोहम्मद जुनैद ने सभी का उत्साहवर्धन किया l साईक्लोथोन में सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हेमंत सिंह , साइक्लिंग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा , टाइगर राइडर्स साइक्लिंग ग्रुप सदस्य विजय पाटौद , अंकित बाकलीवाल , शैलेंद्र गुप्ता , कमलेश गुप्ता , दिनेश मीणा , चन्द्रकांत त्रिपाठी , कपिल सोनी सहित नरेश शर्मा,पवन वर्मा , अलीम बेग, खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा , कृष्णा वर्मा सहित कई प्रतिभागीयो ने भाग लिया l  

जिला कलक्टर ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत  जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  प्रदर्शनी में झालावाड़ के जलदुर्ग गागरोन, कोल्वी बौद्ध गुफाएं, राजकीय संग्रहालय, भवानी नाट्यशाला, सूर्य मन्दिर, दलहनपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में जयपुर का आमेर किला, स्टेच्यू सर्किल, राजस्थान विधानसभा, अमर जवान ज्योति, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, सिसोदिया रानी बाग, हवामहल, जलमहल, गलता जी मन्दिर, जोधपुर के मण्डोर गार्डन, मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस, उदयपुर के राजमहल, लेक पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, जूनागढ किला बीकानेर, किशोर सागर व सेवन वण्डर्स कोटा, सिलीसेढ़ झील व महल तथा बाला किला अलवर, कीर्ति स्तम्भ एवं जैन मन्दिर चित्तौडगढ़, भाण्डारेज की बावड़ी दौसा, धौलपुर की बावड़ी, विजयराज राजेश्वर मन्दिर डूंगरपुर, सोनार किला जैसलमेर, सोजत किला पाली, दिलवाड़ा मन्दिर सिरोही, किराड़ू टेम्पल बाड़मेर, शिव मन्दिर अर्थुना बांसवाड़ा, जलमहल डीग भरतपुर सहित कोरोना जागरूकता संबंधित विशेष सामग्री आदि का प्रदर्शन किया गया है। ...

नवलखा किले की पहाड़ी आग की चपेट में

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत मंगलवार को नवलखा किले की पहाड़ी पर आग लगी l आग लगने से पहाड़ी पर सूखे पेड़ और झाड़ियाँ जलकर खाक हो गये l सुचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दस्ता मोके पर पंहुचा और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया l नवलखा किले पर ये आग लगने की पहली घटना नहीं है , इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है पर प्रशासन अब तक इसके सही कारणों का पता नहीं लगा पाया है l

आर.एस.एस शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत 28 मार्च रविवार को एस.टी.सी. मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानन्द तरुण प्रौढ़ शाखा का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। एक घंटे के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दंड संचालन , नियुद्द , योग व सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया ।वर्ष भर का प्रतिवेदन सह नगर कार्यवाह शंकर नागर ने प्रस्तुत किया व आगामी वर्ष का लक्ष्य भी निवेदन किया । अपने उदबोधन में खण्ड संघचालक रामगोपाल जी   राठौर ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला व वर्तमान में संघकार्य की आवश्यकता पर बल दिया l

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धुमधाम से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस - जिला कलेक्टर

चित्र
  फास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत  राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 व 31 मार्च को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु प्रभारी एवं सहप्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि 30 मार्च को प्रातः 7.30 बजे मिनी सचिवालय से गागरोन किले तक साईकिल मेराथॉन का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 2 बजे महिला एवं बाल विकास तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय खेल संकुल में रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी दिन देवस्थान विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा सायं 6.30 बजे चन्द्रमोलेश्वर मंदिर एवं चन्द्रभागा नदी में दीपदान एवं महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात् सायं 7 से रात्रि 9 बजे तक गागरोन किले पर लाइव शो प्रोग्राम व लोक कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 30 व 31 मार्च को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में इतिहास, कला, संस्कृति एवं विकास पद आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर ...

एसआरजी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री ने किया ई-लोकार्पण

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में एनएचएम के माध्यम से स्थापित ऑक्सीजन प्लान्ट का ई-लोकार्पण शनिवार को राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं माननीय चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा किया गया।   झालावाड़ हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज सोसायटी के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना में लगभग 70-75 लाख की लागत आई है। इसकी क्षमता 85 से 90 सिलेन्डर प्रतिदिन की है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना से संस्था को 20 से 25 हजार रुपए प्रतिदिन की बचत होगी। प्लान्ट की स्थापना से मरीजों को आक्सीजन सहजता से उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे जिले के करीब 14 लाख एवं सीमावर्ती मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के करीब 20 से 25 लाख नागरिक लाभान्वित होंगे ।

नशामुक्ति आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

चित्र
  फास्ट न्यूज इण्डिया/ जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रयास सेवा संस्थान की ओर से नशामुक्ति आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। यह दक्ष प्रशिक्षक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह अपने अपने क्षेत्र में लोगों को नशे की लत से दूर करने के लिए प्रशिक्षण देंगे।   प्रशिक्षण के समापन में अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक गौरी शंकर मीना ने कहा कि हर एक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास किसी को नशा करते देखे तो उसे इससे दूर रहने का संदेश दे। मास्टर ट्रेनर कृष्ण मोहन देवड़ा ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न गीतों, कविताओं के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने की समझाईश करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह के प्रयास हों जिससे लोग नशे से दूर हो सके। मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए एक एक सदस्य को जिम्मेदारी दी गई। शिविर में स्काउट सीओ रामकिशन, शारीरिक शिक्षक कृष्णा वर्मा, रेणु गुप्ता, ज्योती हाडा ने...

नगर पालिका ईओ अपनी कार्यप्रणाली को सुधारें - संभागीय आयुक्त

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत संभागीय आयुक्त कोटा कैलाश चन्द मीना द्वारा शुक्रवार को भवानीमण्डी उपखण्ड कार्यालय तथा पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की। संभागीय आयुक्त ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में प्राप्त आमजन से जुड़ी हुई समस्याओं एवं प्रकरणों का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय में करें।   उन्होंने नगर पालिका भवानीमण्डी के अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छीम्पा की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। उन्हांेने छीम्पा के खिलाफ साफ-सफाई के कार्य समय पर पूर्ण नहीं करवाने की शिकायतें मिलने तथा नगर पालिका के आय के स्रोत बढ़ाने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर संभागीय आयुक्त ने नगर पालिका ईओ को प्रतिदिन 11 बजे उपखण्ड अधिकारी भवानीमण्डी  के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किए तथा उपखण्ड अधिकारी रामप्रकाश को नगर पालिका ईओ के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश...

पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से ग्रेड पे बढ़ाने की मांग

चित्र
  फास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत झालावाड़ -असनावर-झालरापाटन एलएचबी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान जिला झालावाड़ मैं आज फिर अपनी मांगों को लेकर पोस्टकार्ड में लिखकर मुख्यमंत्री के नाम डाकघर में डालें गए । इस मौके पर रमाकांता, गायत्री, मनोरमा ,प्रकाश ,कौसर बानो, सरोज वर्मा ,सरोज सेन ,सीमा ,विमला, रैना ,मंजू,पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहे । एलएचवी /एएनएम सघं ऑफ राजस्थान जिला झालावाड़ की उपाध्यक्ष श्रीमती कमरूनिशा ने बताया की एएनएम ग्रेड पे 3600 किया जाने, एलएचवी की 4200 किये जाने, एएनएम /एलएचवी प्रमोशन लिस्ट जारी की जाने , महिला केडर का पदनाम परिवर्तित किया जाने, थर्ड ग्रेड टीचर के समान ग्रेड पे दी जाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड पर मांगो को लिखकर पोस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि महिला चिकित्साकर्मी स्वास्थ्य विभाग में एक महत्वपूर्ण भाग होती है जो मरीजो को सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराती है । अतः सरकार को इनके प्रति संवेदनशील होकर इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।

जल ही जीवन, पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर मनाया शहीद दिवस

चित्र
फास्ट न्यूज इण्डिया/ जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत टाइगर राइडर्स साइक्लिंग ग्रुप ने मंगलवार 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर साइंस पार्क मार्ग पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधकर जल ही जीवन कथन को सार्थक किया। ग्रुप के सदस्य कमलेश गुप्ता एवं शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया की गर्मी आने वाली है ऐसे में निरीह पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था के लिए यह टाइगर राइडर्स ग्रुप की एक छोटी सी कोशिश है । दिनेश मीणा और अंशु गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्य नियमित परिंडे में जल भराव का ध्यान रखेंगे । इस अवसर पर महिम राठौर, विजय पटौद, अंकित बाकलीवाल, शैलेंद्र गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अंशु गुप्ता, दिनेश मीणा, हिमांशु अग्रवाल, जगदीश पाटीदार, चन्द्रकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु को 2 मिनिट का मौन रखकर श्रधांजलि भी दी।

आजादी का अमृत महोत्सव,अहिंसा यात्रा एवं मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया / जयंत पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयन्तीवर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे आयोजित किए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान दिवस पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मुख्यालय झालावाड़ से शहीद निर्भय सिंह सर्किल तक अहिंसा यात्रा का आयोजन किया गया। अहिंसा यात्रा को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. किरन कंग सिद्धू एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की जिला संयोजिका मीनाक्षी चन्द्रावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार ने नई पीढ़ी को आजादी के आंदोलन की तिथियों एवं स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से परिचय कराने के लिए दांडी मार्च की तिथि 12 मार्च से 75 सप्ताह पूर्व एवं 75 सप्ताह पश्चात् तक 75 तिथियों तक करीब 75 गतिविधियों का जिला, उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिसके अन्तर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को शही...

कोविड-19 के रोगियों के निवास पर किया औचक निरीक्षण

चित्र
फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को इस महामारी से ग्रसित रोगियों के होम क्वारेंटाइन में जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें होम क्वारेंटाईन अवधि के दौरान घर पर ही रहने के लिए उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ मुहम्मद जुनैद एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ अमित कुमार द्वारा पाबंद किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताह में तीन बार उपखण्ड कार्यालय के कार्मिकों द्वारा कोविड-19 रोगी को जब तक उसकी मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती एवं नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी वह 15 दिन होम क्वारेंटाइन नहीं रह लेता तब तक उसे होम क्वारेंटाइन में ही रहने के लिए पाबंद करने के लिए उसके निवास पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग, संबंधित थानाधिकारी एवं बीएलओ द्वारा प्रतिदिन उसके स्वास्थ्य एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर उसकी रिपोर्ट उपखण्ड कार्यालय को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से ग्रसित रोगी अगर होम क्वारेंटाइन नहीं रह...

फाग उत्सव की मची धूम

चित्र
  फास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान जिला झालावाड़ अंतर्गत अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं महिला मंडल झालरापाटन जिला झालावाड़ द्वारा प्रभु श्री कल्याणराय मंदिर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। दिनांक 21 मार्च 2021 रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभु कल्याण राय जी के साथ फूलों की होली खेली जिसमें महिला महासभा की सभी सदस्य एवं नगर अध्यक्ष सभी बहनों के द्वारा और राधा माधव सत्संग मण्डल की प्रख्यात भजन गायिका ममता जी शर्मा के द्वारा भजनों की रस धार बही। भजनों की धुन पर सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। और समाज की सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह से अपनी भागीदारी निभाई समाज में समय-समय पर महिला उत्थान व जागृति के आयोजन भी महिला सभा द्वारा करवाए जाते रहे हैं।कार्यक्रम के समापन में ठाकुर जी की महाआरती महासभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा, प्रवक्ता घनश्याम आचार्य,बिरजेश गौतम,राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र शर्मा,साधना शर्मा,दुर्गा शर्मा,वर्षा शर्मा, आदि उपस्थित थे और सभी को प्रसादी वितरण किया गया।